फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किसान बैठक में खराब गेहूं बीज का उठा मुद्दा

किसान बैठक में खराब गेहूं बीज का उठा मुद्दा

Fri, 23 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
किसान बैठक में खराब गेहूं बीज का उठा मुद्दा
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सहकारी समितियों को पीएसएफ की ओर से उपलब्ध कराए गए एचडी 2967 प्रजाति के गेहूं बीज की खराब गुणवत्ता का मामला किसान बैठक में खूब उछला। किसानों ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से सवाल किया कि अगर इस बीज से फसलों को नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इसके साथ ही किसानों ने नहर सफाई, बिजली आपूर्ति एवं दर की समस्याओं को लेकर हंगामा काटा।

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मासिक किसान बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पूर्व महानगर अध्यक्ष नवाब सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। मगर, यहां कुछ गांव ऐेसे हैं, जिनमें बिजली अभी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन



साथ ही जिन गांव में बिजली के पोल-तार पहुंच भी गए हैं। वहां विभाग बिजली आपूर्ति नहीं कर रहा है। किसान नेता ठा. नरेंद्र पाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। फसल खराब हो जाती है, तो बीमा कंपनी क्षतिपूर्ति करने की बजाय किसान को नियम कानूनों में फंसा देती हैं। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। किसी भी किसान को उसके हक से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed