{"_id":"5b68b6824f1c1bab7d8b6c3a","slug":"111533589122-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला बनाते तो जूठे दोने नहीं चाटते गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला बनाते तो जूठे दोने नहीं चाटते गोवंश
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अतरौली क्षेत्र के गंगा खादर के गांव गोपालपुर में सोमवार को कांग्रेस की जनसभा हुई। यहां पर पूर्व सांसद कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि गोवंश की दुर्दशा, हत्या और किसानों की बर्बादी के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने पंचायतराज के माध्यम से ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत पर गोशालाओं के लिए संवैधानिक योजना बनाई होती तो आज गली गली में गोवंश जूूठे दोने चाटकर पेट भरने के लिए मजबूर नहीं होता और फसलों को बचाने के लिए किसान आंदोलन नहीं कर रहे होते।
अलीगढ़ में मात्र कुछ उद्योगपतियों के लिए डिफेंस कॉरिडोर को महिमा मंडित किया जा रहा है, लेकिन गोशालाओं के निर्माण के लिए चार साल से मांग कर रहे किसानों को जेल भेजा जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह एडवोकेट ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता गांव के पूर्व प्रधान छीतर सिंह यादव ने की और व्यवस्था वीरेश यादव, योगेश यादव, जयवीर सिंह, नाहर सिंह यादव, रजत शर्मा, सुशील यादव, बृजेश सोनी, रेंचो ठाकुर आदि मौजूद रहे।