{"_id":"5a7e06db4f1c1b4f588b7b27","slug":"111518208731-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डरों ने प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डरों ने प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
देशभक्ति संगीत की धुनों पर सुंदर व वलिष्ठ मांसपेशियों का प्रदर्शन कर दर्शकों के बीच अलीगढ़ सहित विभिन्न जिलों व प्रांतों से आये बॉडी बिल्डरों ने वाहवाही लूटी।
मौका था शुक्रवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में काया सौष्ठव प्रदर्शन का। इस आयोजन से सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे के संदेश के साथ-साथ व्यायाम और योग कर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
यहं बॉडी बिल्डरों की सहायता से राममूर्ति व मुजाहिद असलम ने देशभक्ति के गानों पर अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन कर भीड़ के उत्साह और आपसी प्रेम को बढ़ाया। यहां देश के शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर यशोद रहे और मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद ने युवाओं को व्यायाम हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि जिस देश का युवा सुंदर, बलिष्ठ व स्वस्थ होगा वही देश दुनिया का शक्तिशाली देशों में गिना जाता है।
युवा स्वस्थ रहने हेतु व्यायाम और योग को अपनाएं तथा अपनी उर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। इस मौके पर एडीएम वित्त बच्चू सिंह, एडीएम सिटी एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, एडवोकेट पूनम बजाज, डा.मानवेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, पुष्पेन्द्र जादौन आदि थे।
कार्यक्रम संयोजक डा.रक्षपाल सिंह सभी का आभार जताया। यहां मुजाहिद असलम, भगत सिंह बाबा, मोहम्मद आसिफ , नदीम कुरैशी ने भी स्वागत किया। संचालन उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया।