फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पत्रकारों के समक्ष चुनौती बढ़ीं हैं: राजनाथ सूर्य

पत्रकारों के समक्ष चुनौती बढ़ीं हैं: राजनाथ सूर्य

Fri, 09 Feb 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों के समक्ष चुनौती बढ़ीं हैं: राजनाथ सूर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योेगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में गुरुवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में पत्रकार कल्याण समिति की ओर से ‘पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

इसमें वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह सूर्य ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


साथ ही विश्वसनीयता कोे बनाए रखने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि अगर एक बार में कोई तंत्र कोई बात नहीं सुन रहा है तो उस पर खबरें नहीं लिखी जाएं। आप बार बार उस विषय को रेखांकित करते रहिए। उसके बाद सरकारें या प्रशासन उस पर ध्यान देने को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिवंगत हो चुके पत्रकारों की स्मृति में मौजूदा पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि पत्रकार प्रतिदिन नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

महापौर मो. फुरकान ने कहा कि सरकारों और व्यवस्था की निरंकुशता पर पत्रकार नियंत्रण रखने का काम करते हैं। तटस्थ भाव से पत्रकारिता करनी चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सतीश कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र शर्मा, राज नारायण आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज धीरज ने किया।


कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एटा के जिला सूचना अधिकारी यतीश कुमार, पत्रकार गिरीश शर्मा, सुबोध सुहृद, आरपी शर्मा, पंकज शर्मा, देवेंद्र वार्ष्णेय, बालकिशन वार्ष्णेय, महेश जादौन, प्रकाश सिंह, मो. अदनान, सांवल सिंह, प्रदीप सक्सेना, मृत्युंजय शर्मा, विनोद बिहारी सक्सेना, विनोद अकेला, सुरजीत पुंडीर, अकरम, प्रमोद शर्मा, हरीश बेताब, सतेंद्र कुलश्रेष्ठ, मो. वसीम, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, नागरिक चेतना समिति के अशोक शर्मा जेल रोड, ठा. आनंद पाल सिंह, हरी बाबू बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed