फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रतिमा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इसतीफा दिया

प्रतिमा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इसतीफा दिया

Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इसतीफा दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रतिमा सिंह ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मई 2015 में अध्यक्ष बनी थीं और अभी उनका कार्यकाल शेष था।

प्रतिमा सिंह ने बताया कि इस्तीफा देने का फैसला उन्होंने खुद ही लिया है, क्योंकि वह लखनऊ में सक्रिय होने के कारण अलीगढ़ में पूरा वक्त नहीं दे पा रही थीं। जिसकी वजह से उनको कुछ उलझनें हो रही थीं।

ये पूछने पर कि क्या वो इस्तीफा देकर अब लोकसभा चुनाव 2019 में अलीगढ़ से टिकट मांग रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। इसका फैसला पार्टी के स्तर से होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद को इस्तीफा सौंपने के बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी हैं। गणतंत्र दिवस पर वह यहां के कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. घनश्याम सिंह की पुत्री प्रतिमा सिंह वर्ष 1980 से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हैं। अलग-अलग कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।


बिहार विधान सभा चुनाव में प्रभारी होने के दौरान उन्होंने चार महिला विधायकाें को विधानसभा पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कांग्रेस ने उस चुनाव में पांच महिलाआें को टिकट दिया था जिसमें चार जीती थीं। प्रतिमा सिंह महिला विंग में राष्ट्रीय सचिव से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed