{"_id":"5a303bbc4f1c1bc5668b49cb","slug":"111513110460-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... ट्रेन में ताश खेलने की ट्विटर पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... ट्रेन में ताश खेलने की ट्विटर पर शिकायत
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में ताश खेलने की ट्विटर पर शिकायत, हरकत में आई पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली जा रही संतरागाछी एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में सवार महिला यात्री ने रेलमंत्री से ट्वीट कर कोच में ताश खेलने की शिकायत की। जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने पूरे मामले की जानकारी की, हालांकि महिला यात्री ने बताया कि ताश खेलने वाले लोग इटावा में ट्रेन से उतर गए हैं।
दिल्ली जा रही संतरागाछी एक्सप्रेस के कोच नं. एस-6 में सवार महिला यात्री अपर्णा ने रेल मंत्री से ट्वीट पर शिकायत की कि कुछ दूसरे कोच के यात्री उनके कोच में आकर ताश खेल रहे हैं। मना करने पर भी वह मान नहीं रहे हैं। यह सूचना डीआरएम के माध्यम से आरपीएफ के अफ सरों पर पहुंची।
आननफ ानन बताया गया कि ट्रेन को तत्काल अटैंड किया जाए। दोपहर करीब तीन बजे के लगभग ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर मयफ ोर्स के महिला यात्री के पास पहुंच गए। महिला ने बताया कि ताश खेलने वाले इटावा के आसपास ट्रेन से उतार गए हैं।