{"_id":"5a2af0374f1c1bc9678c0b65","slug":"111512763447-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख से कम वसूली वाले अमीनों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख से कम वसूली वाले अमीनों पर हो कार्रवाई
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख से कम वसूली वाले अमीनों पर हो कार्रवाई
ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सर्दी को देखते हुए कमिश्नर ने एक सप्ताह में गरीबों को कंबल बांटने के निर्देश दिए हैं। मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने पांच लाख से कम वसूली वाले अमीनों के विरुद्ध कार्रवाई को कहा, तो अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा फील्ड में न जाने वाले स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कमिश्नरी सभागार में राजस्व वसूली, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रमों, स्टांप पंजीयन, परिवहन, विद्युत, सिंचाई, कृषि विपणन, मंडी समिति, लोक निर्माण, गन्ना, आबकारी, खनन आदि विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि विपणन में हाथरस गन्ना व चीनी में अलीगढ़ तथा खनिज में जनपद एटा की वसूली कम है। यहां के जिलाधिकारी राजस्व वसूली को बढ़ाएं। अस्पतालों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात आशा व संगिनी व अन्य संविदा कर्मी क्षेत्रों में भ्रमण नहीं कर रहे हैं, एएनएम भी ग्रामों में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं। मुख्य विकास अधिकारी कार्यक्रम प्रभारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी तय करें।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी का अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। कार्यों में सुधार लाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। महानिरीक्षक पुलिस डा. सुनील गुप्ता ने एसएसपी व एसपी को निर्देश दिया कि तालानगरी व क्वार्सी चौराहे के बीच चेन स्नेचिंग व लूटपाट की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, इस स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाए। इस अवसर पर मंडल के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-------------
बैठक के प्रमुख बिंदु
- कासगंज को छोड़कर अन्य जनपदों में चिह्नित गांवों में शुरू भी नहीं हुई चकबंदी
- जिले के 13 राजस्व गांवों में संपत्ति रजिस्टर तैयार करने के निर्देश जारी
- अलीगढ़ एवं हाथरस में धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद कम, एटा व कासगंज में सही
- 28 नवंबर तक खरीद लक्ष्य प्राप्त न करने वाले प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
- जिला योजना में मिली 54 प्रतिशत धनराशि का व्यय सुनिश्चित किया जाये
- दशमोत्तर छात्रवृत्ति का सत्यापन 31 दिसंबर तक कर स्थानांतरण करने के निर्देश