फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुर्घटना में मजदूर की मौत पर जमकर हंगामा

दुर्घटना में मजदूर की मौत पर जमकर हंगामा

Tue, 05 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में मजदूर की मौत पर जमकर हंगामा
हादसे में मजदूर की मौत पर जमकर हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला,अलीगढ़।

महानगनर के बरौला बाईपास पर सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस दौरान एकत्रित हुई भीड़ ने हंगामा भी किया। मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है और नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्वार्सी के गांव मंजूरगढ़ी निवासी 35 वर्षीय शमशाद पुत्र मोहम्मद अजीज एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसके परिवार में दो बच्चे और पत्नी शाहिदा बेगम हैं। वह सुबह बाइक से फैक्ट्री खैर बाईपास जा रहा था।
विज्ञापन


तभी बन्नादेवी क्षेत्र में बरौला बाईपास पर पीछे से आते ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। शमशाद बाइक से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एकत्रित हुई भीड़ को देख चालक ट्रक छोड़कर भाग छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में भीड़ ने ट्रक घेरकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। वह तो पब्लिक तोड़फोड़ करती, उससे पहले पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर लिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार बाइक नंबर के आधार पर शव की शिनाख्त के बाद परिवार को खबर दी गई थी। फिलहाल ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed