{"_id":"59a481154f1c1bd7018b467a","slug":"111503953173-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छात्राओं को छेड़ा, फिर टक्कर मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छात्राओं को छेड़ा, फिर टक्कर मार गिराया
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले छात्राओं को छेड़ा, फिर टक्कर मारकर गिराया
ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ्ऱ।
महानगर के सिविल लाइंस इलाके में तिब्बिया कॉलेज के सामने सोमवार सुबह साइकिल सवार छात्राओं से बाइक सवार युवक ने पहले छेड़खानी की और जब छात्राओं ने ऐतराज जताया तो टक्कर मारकर साइकिल गिरा दी। इस दौरान बाइक सवार भी गिर गया।
इस पर पब्लिक की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया और बाद में मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मगर देर रात इस मामले में थाने में समझौता हो गया। इधर, इस प्रकरण से स्कूल की प्रधानाचार्या अनभिज्ञ हैं। उनका कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत किसी स्तर से नहीं मिली है।
बताया गया है कि रामघाट रोड के इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं दोपहर करीब 10 बजे तिब्बिया कॉलेज के पास से गुजर रही थीं। यह तीनों बन्नादेवी इलाके की रहने वाली हैं। बाइक सवार युवक भी उनके पीछे-पीछे चलता छेड़खानी करता जा रहा था।
विज्ञापन
इस पर छात्राओं के स्तर से ऐतराज जताया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह छात्राओं को प्रपोज कर रहा था और छात्राएं विरोध कर रही थीं। बात न बनने पर उसने साइकिल में टक्कर मारी। इस दौरान छात्रा गिरकर जख्मी हो गई और युवक की बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। बस यहां भीड़ की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया।
बाद में खबर देकर पुलिस बुला ली और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार देर शाम समझौते के आधार पर आरोपी को छोड़ दिया गया। मामला छेड़खानी का नहीं, सिर्फ दुर्घटना का था। वहीं प्रधानाचार्या का कहना है कि स्कूल का समय सुबह 7 बजे से दुपहर 12 बजे तक है। ऐसे में छात्राओं का इस समय में वहां घूमना समझ से बाहर है। मगर उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।