फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में फोन पर आशिकी करने वाले की जमकर धुनाई

अलीगढ़ में फोन पर आशिकी करने वाले की जमकर धुनाई

Wed, 09 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में फोन पर आशिकी करने वाले की जमकर धुनाई
फोन पर आशिकी करने वाले की जमकर धुनाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

एक महिला को पांच दिन से लगातार फोन कर परेशान कर रहे सिरफिरे की आशिकी का भूत महिला ने उतार दिया। मंगलवार को महिला ने युवक को बातों में उलझाकर उसे अतरौली बुलाया और फिर उसके पति ने अन्य लोगों की मदद से इस युवक की जमकर धुनाई की।

इस दौरान कार का शीशा भी टूटा और युवक हवालात के पीछे पहुंच गया। महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है।

जानकारी के अनुसार थाना जवां के गांव बहरामपुर निवासी एक महिला को पांच दिन से एक युवक लगातार फोन कर रहा था। फोन पर पहले उसने दोस्ती की बात की और फिर आशिकी पर उतर आया। इस दौरान महिला ने उसे बहुत समझाया और फोन न करने की हिदायत दी लेकिन वह मान ही नहीं रहा था।
विज्ञापन


महिला ने परिवार को जानकारी दी तो परिजनों की सलाह पर युवक को मिलने के लिए अतरौली के अवंतीबाई चौराहे पर बुला लिया। युवक भी कार से भागा हुआ चला आया।

अवंतीबाई चौराहे पर पहुंचते ही महिला को फोन किया और अपना हुलिया और गाड़ी की जानकारी दी, तभी महिला के साथ मौजूद पति समेत अन्य लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस युवक और महिला को थाने ले गई, जहां महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम उमेश निवासी दुलखरा थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर बताया है। वह कोल्डड्रिंक्स की एजेंसी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed