फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   109 Anganwadi centers will be built in Aligarh

Anganwadi: 13 करोड़ से बनेंगे 109 आंगनबाड़ी केंद्र, प्रस्ताव को शासन की मिली मंजूरी, 40 पर काम शुरू

Fri, 02 May 2025 11:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 11:32 AM IST
सार

अलीगढ़ में करीब 3039 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। 109 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाना है। 40 पर कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
109 Anganwadi centers will be built in Aligarh
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

बाल विकास पुष्टाहार विभाग के लिए अलीगढ़ जिले के 12 ब्लॉकों में 109 आंगनबाड़ी केंद्र बनाएं जाएंगे। इस पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। 40 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


जिले में करीब 3039 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। यहां छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों व महिलाओं को बाल विकास पुष्टाहार विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाता है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की तैनाती है। अभी यह केंद्र पंचायत भवन और किराये के भवन में चल रहे हैं। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। यहां गति धीमी मिलने पर डीपीओ की क्लास लगा दी।
विज्ञापन


109 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाना है। 40 पर कार्य शुरू हो चुका है। बाल विकास विभाग व मनरेगा और पंचायतीराज विभाग की मद से निर्माण कार्य कराया जाएगा। - केके राय, डीपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed