फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   106340 will give board exam at 151 centers in Aligarh

UP Board: अलीगढ़ में 151 केंद्रों पर 106340 देंगे बोर्ड परीक्षा, छात्राओं की तलाशी को लेकर यह रहेगा नियम

Thu, 15 Feb 2024 04:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 04:07 PM IST
सार

अलीगढ़ में 151 परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल में 54570 और इंटरमीडिएट में 51770 परीक्षार्थी समेत कुल 106340 विद्यार्थी परीक्षा देंगे । प्रश्न पत्र प्राप्त हो चुके हैं जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। छात्राओं की तलाशी पुरूष शिक्षक द्वारा नहीं ली जाएगी। केवल केंद्र व्यवस्थापक पर मोबाइल फोन रहेगा और किसी के पास नहीं। 

विज्ञापन
106340 will give board exam at 151 centers in Aligarh
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर संबोधित करते अलीगढ़ डीएम विशाख जी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। अलीगढ़ में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 106340 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। डीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। जिसमें परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण कराने को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में डीएम विशाख जी ने  बीएसए राकेश कुमार, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को बोर्ड परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराने के निर्देश जारी किए। डीएम विशाख जी ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट्स को पूरी परीक्षाओं में अलर्ट रहना होगा। स्टैटिक एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट दो दिन में आंवटित स्कूल का भ्रमण कर लोकेशन समझ लें। परीक्षाएं नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराएं। परीक्षा केंद्र से सम्बंधित कोई भी सूचना आदि तत्काल स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से कन्ट्रोल रूम या उच्चाधिकारियों को दें।
विज्ञापन


डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि कि अलीगढ़ जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। हाईस्कूल में 54570 और इंटरमीडिएट में 51770 परीक्षार्थी समेत कुल 106340 विद्यार्थी परीक्षा देंगे । प्रश्न पत्र प्राप्त हो चुके हैं जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। छात्राओं की तलाशी पुरूष शिक्षक द्वारा नहीं ली जाएगी, महिला शिक्षिका ही तलाशी ले सकेगी। केवल केंद्र व्यवस्थापक पर मोबाइल फोन रहेगा और किसी के पास नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed