{"_id":"6521b8a2c5177914a10102c4","slug":"104-year-old-wife-of-freedom-fighter-dies-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-185-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 104 वर्षीय पत्नी का निधन, गांव में शोक व्याप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 104 वर्षीय पत्नी का निधन, गांव में शोक व्याप्त
Sun, 08 Oct 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:29 AM IST
सार
सिंहपुर गांव के मूल रूप से निवासी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उनके 4 वेटे 6 बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 104 वर्षीय पत्नी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामस्वरूप शर्मा की 104 वर्षीय पत्नी वीरवती देवी का इलाज के दौरान देहावसान हो गया। देहावसान की खबर लोगों को पता चली तो कस्बा व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उनका इलाज एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में कई दिनों से चल रहा था। क्षेत्र के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास गांव सिंहपुर में पहुंचना शुरू हो गए। उनके पुत्र कुमरपाल भंवर ने बताया उनकी हालत कई दिनों से खराब चल रही थी। एम्स में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर 12 बजे सिंहपुर गांव में होगा। सिंहपुर गांव के मूल रूप से निवासी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उनके 4 वेटे 6 बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन