{"_id":"5cc9fec2bdec22071f56af92","slug":"101556741826-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीके स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीके स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू सीरत कमेटी के तत्वावधान में स्ट्रेची हॉल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें एबीके हाईस्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूनियर एवं सीनियर टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अबु हुजफा ने प्रथम तथा मिसबाहउर्रहमान ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
एसएस हॉल साउथ में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर टीम के गुलाम गौस खान एवं मोहम्मद अरसलान तथा सीनियर टीम के मोहम्मद कैफ एवं साद ने इस्लामिक क्विज में प्रथम स्थान हासिल किया। नॉलेज क्विज में जूनियर वर्ग के गुलाम गौस खान एवं सीनियर वर्ग के मोहम्मद कैफ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। गजल ख्वानी में रियान आरिफ तथा मिसबाहउर्रहमान तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद अब्बास नियाजी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।