{"_id":"5c6db5a9bdec22737548be60","slug":"101550693801-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 को आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 को आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
207 करोड़ की लागत से एटा में बन रहे अस्पताल के उद्घाटन के लिए 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अलीगढ़ होकर जाएंगे। वह हवाई जहाज से अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी पर उतरेंगे और संभवत: यहां से हैलीकाप्टर द्वारा एटा रवाना होंगे। उनके साथ राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के जाने की भी संभावना है।
गत दिवस नई चीनी मिल की मांग को लेकर किसानों से हुई समझौता वार्ता के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इसके संकेत दिये थे। किसानों को आश्वासन दिया गया था कि यदि मुख्यमंत्री अलीगढ़ आते हैं तो उनकी किसानों के प्रतिनिधिमंडल से यहीं वार्ता करा दी जाएगी। यदि उनका कार्यक्रम रद्द होता है तो लखनऊ में उनसे वार्ता करायी जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम अधिकृत रूप से घोषित अभी नहीं हुआ है।