फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मोहन लाल अस्पताल का कायाकल्प योजना में चयन

मोहन लाल अस्पताल का कायाकल्प योजना में चयन

Thu, 17 Jan 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मोहन लाल अस्पताल का कायाकल्प योजना में चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय का चयन उत्तर प्रदेश की कायाकल्प योजना में हो गया है। जिसके तहत अस्पताल को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत संचालित काया कल्प प्रोग्राम के अंतर्गत इस धनराशि से ओपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, प्रकाश, पेयजल, टाइल्स, महिला पुरुष शौचालय, मेडिकल स्टोर, दिव्यांग शौचालय, नोटिस बोर्ड, प्रतीक्षालय की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। धनराशि का 75 फीसदी अंश अपग्रेडेशन और 25 फीसदी स्टाफ कर्मियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। शासन की क्वालिटी कंट्रोल के निरीक्षण के बाद सर्वाधिक अंकों के साथ इस अस्पताल को चयनित किया था।


डा. प्रधान ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 35 से 40 प्रसव होते हैं, जिसमें अधिकांश बिना ऑपरेशन के हो रहे हैं। हर दिन लगभग 550 महिलाओं को ओपीडी में इलाज मुहैया कराया जा रहा है। सभी प्रकार के टीकाकरण यहां हो रहे हैं। , महिला नसबंदी के साथ समय से पहले जन्म लेने नवजात बच्चों को मार्डन एसएनसीयू यूनिट में संभालने का काम भी होता है। गुजरे चार वर्ष में यहां प्रसव के दौरान कोई मौत नहीं हुई है। इसके साथ अस्पताल में दवा, इलाज और साफ सफाई का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसी वजह से अस्पताल इस योजना में अपना स्थान प्राप्त कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed