{"_id":"5c3e4446bdec22737a3669f5","slug":"101547584582-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: कई कापियों में अंकित नहीं है क्रमांक संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: कई कापियों में अंकित नहीं है क्रमांक संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय संचालकों को बांटी जाने वाली कई कापियों पर क्रमांक संख्या अंकित नहीं है। मुख्यत: इन कापियों पर क्रमांक संख्या अंकित होना रह गया है या अंकित होने के समय कापियां कुछ टेढ़ी हो गई हैं। इस कारण कापियों पर क्रमांक संख्या अंकित ही नहीं हो पाया है। इन कापियों को चिह्नित कर नोडल सेंटर पर ही रखा जा रहा है।
बता दें कि इन दिनों नोडल सेंटर से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का संचालन जारी है। मंगलवार को खैर के आठ कालेजों को उत्तर पुस्तिकाएं बांटी गईं। इस दौरान सामने आ रहा है कि कई कापियों पर क्रमांक संख्या ही अंकित नहीं है। ऐसे में इन सभी कापियों के क्रमांक संख्या को रजिस्टर में दर्ज कर बिना क्रमांक संख्या वाली कापियों को नोडल सेंटर पर ही रखा जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक प्रिंटिंग में कुछ प्रतिशत कमी हो गई होगी, इस कारण यह स्थिति सामने आ रही है। ऐसी कापियों को सेंटर पर भेजा ही नहीं जाएगा। चूंकि सारी कापियां संख्या के हिसाब से भेजी जा रही हैं। इसलिए इन संख्याओं को भी दर्ज कर लिया जा रहा है। इसी के साथ जो कापियां बांटी जा रही हैं। उनमें आईबी 19 कोड संख्या दर्ज है। नए साल की कापियों के वितरण में जो कार्य प्रणाली अमल में लायी जा रही है। उसके मुताबिक बाहर से कापियों को लगाया नहीं जा सकेगा। फिलहाल सभी केंद्र संचालकों को छात्र संख्या के हिसाब से 60 प्रतिशत ही कापियां बांटी जा रही हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर ही बाकी कापियों का वितरण होगा।