{"_id":"5b904097867a557f6f60bef3","slug":"101536180375-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन में बढोतरी को लेकर हड़ताल पर रहे राशन डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन में बढोतरी को लेकर हड़ताल पर रहे राशन डीलर
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
200 रुपये प्रति क्विंटल, तीस हजार रुपया मानदेय, डोर स्टैप डिलीवरी समेत चार सूत्री मांगों को लेकर राशन कोटेदार बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हुई हड़ताल के दौरान डीलरों ने राशन वितरण के पहले दिन राशन नहीं बांटा। इसके चलते उपभोक्ता आए और दुकानें बंद देखकर लौट गए।
राशन वितरण व्यवस्था के तहत हर माह की पांच तारीख को अंत्योदय एवं बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में राशन वितरण की व्यवस्था है। हर कोटेदार के हिसाब से पर्यवेक्षक तैनात हैं, लेकिन राशन कोटेदारों की बुधवार से शुरू हुई प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते जिले के सभी 1372 कोटेदारों ने राशन वितरण नहीं किया।
इस सबसे अनभिज्ञ उपभोक्ता दुकानों पर आए और दुकान बंद देखकर मायूस होकर लौट गए। कई कोटेदारों ने दुकानें तो खोली, लेकिन वितरण नहीं किया। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विजय विक्रम सिंह ने बताया कि संगठन ने पुराना अवशेष डोर स्टैप डिलीवरी के तत्काल भुगतान एवं ई पाश मशीन में तकनीकी खराबी के कारण कोटेदारों पर फर्जी मुकदमे एवं खाद्यान्न वितरण की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस हड़ताल के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। उसकी गलत नीतियों के कारण कोटेदार भुखमरी के कगार पर हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि राशन वितरण के पहले दिन कोटेदारों की हड़ताल के चलते वितरण नहीं हुआ।