फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आसान प्रश्नपत्र देख खिल उठे परीक्षार्थियों के चहरे

आसान प्रश्नपत्र देख खिल उठे परीक्षार्थियों के चहरे

Wed, 07 Feb 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
आसान प्रश्नपत्र देख खिल उठे  परीक्षार्थियों के चहरे
आसान प्रश्नपत्र देख खिल उठे परीक्षार्थियों के चेहरे
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन आसान पेपर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा हुई। जबकि दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई।


परीक्षा देकर जब परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खासी मुस्कान थी। परीक्षा के बाद छात्राएं एक दूसरे से प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करती दिखीं। इधर, सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा हो गई। परीक्षा समाप्त होने तक यह भीड़ वहां मौजूद रही। कई बार तो भीड़ को पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से रोका और लोगोें को हड़काया।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र काफी आसान था। सभी सवाल हल करके आई हूं। उम्मीद है कि परिणाम भी अच्छा ही आएगा।
- खुशबू शर्मा, छात्रा, हाईस्कूल टीआर इंटर कॉलेज
होेम साइंस की परीक्षा थी। सारे सवाल के उत्तर दिया है। इसके लिए तैयारी भी की थी। प्रश्नपत्र मनमाफिक आने पर मुझे काफी खुशी हुई।
- खुशी, छात्रा हाईस्कूल टीआर इंटर कॉलेज
हिंदी का पहला पेपर था। जैसी उम्मीद थी, वैसा ही आसान पेपर आया है। सारे सवालों के आंसर दिए हैं। नंबर भी अच्छे ही मिलेंगे।
- अंशू, छात्रा इंटरमीडिएट रामकटोरी इंटर कॉलेज
प्रश्नपत्र काफी आसान था। अच्छी तरह से तैयारी भी की थी। उम्मीद है कि रिजल्ट भी अच्छा आएगा।
- मनीषा, छात्रा इंटरमीडिएट रामकटोरी इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed