फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

Fri, 26 Jan 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र श्यामलाल गुप्त की कविता ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ को चरितार्थ करने की कोशिश में हैं। छात्रों की कोशिश है कि देश में सबसे ऊंचा झंडा एएमयू परिसर में लहराए।

इसके लिए एएमयू छात्र संघ के नेताओं ने गुरुवार को एएमयू इंपलाइज यूनियन एवं अलीगढ़ ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन आदि के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है।

एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने चुनाव पूर्व अपनी फाइनल स्पीच में देश में सबसे ऊंचा झंडा फहराने की बात कही थी।

गुरुवार को यूनियन हॉल में छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर, सचिव मो. फहद के अतिरिक्त कैबिनेट सदस्यों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें एएमयू इंपलाइज यूनियन के डॉ. शमीम अख्तर एवं राशिद मुस्तफा, ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के डॉ. आजममीर आदि शामिल हुए। इसके लिए 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से ट्रीब्यूट टू दी नेशन नाम से अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों से इस कार्य में सहयोग के लिए इच्छानुसार धनराशि सहयोग करने का आह्वान किया गया, ताकि झंडा ऊंचा रहे हमारा का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके।

छात्र इससे अधिक ऊंचाई पर झंडा लगाने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल मशकूर अहमद उस्मानी ने मुसलमानों की देशभक्ति पर भाजपा एवं आरएसएस नेताओं द्वारा उठाए जाने वाले सवाल के जवाब में एएमयू में सबसे ऊंचा झंडा लहराने की घोषणा की थी।

मशकूर अहमद उस्मानी ने बताया कि करीब 50 बक्से तैयार हो गए हैं, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एएमयू ने हमेशा राष्ट्रहित में काम किया है और कोई भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि एएमयू में कभी पनप नहीं पायी है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान उसकी आत्मा है।


आज हम देख रहे हैं कि कुछ सांप्रदायिक शक्तियां उसी पर प्रहार कर रही हैं। परंतु एएमयू छात्र संघ कभी भी इन सांप्रदायिक शक्तियों को उनके उद्देश्य में सफल नहीं होने देगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश में हर तरफ खुशहाली और भाईचारा कायम रहेगा और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed