फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मदरसा में लगी मोदी की तस्वीर-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

मदरसा में लगी मोदी की तस्वीर-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Sun, 21 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मदरसा में लगी  मोदी की तस्वीर-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर अब महानगर के ऊपरकोट स्थित मदरसा लुत्फिया अरबिया में भी लग गई है। हालांकि, मदरसा को इस बाबत कोई आदेश नहीं मिला है। अलबत्ता, मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगा दी गई है।

इस मदरसे में करीब 350 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें 150 छात्र और 200 छात्राएं हैं। अरबी, फारसी के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान की शिक्षा इन्हें दी जाती है। मदरसा के प्रधानाचार्य कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगायी गई है।
विज्ञापन


वैसे, अलीगढ़ जिले में चार वित्त पोषित समेत 126 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इन मदरसों में करीब 25 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। जो चार वित्त पोषित मदरसे हैं, वे मदरसा लुत्फिया अरबिया, मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद, सिराजुल उलूम निस्वां कॉलेज, मदरसा अरबिया बलाये किलां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में 122 मान्यता प्राप्त मदरसा है। प्रदेश के मदरसा पोर्टल पर 83 मदरसा के नाम अपलोड हो चुके हैं। उधर, मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने की बात पर प्रधानाचार्या मौलाना मोहम्मद जमील का कहना है कि मस्जिद में मदरसा संचालित होने के चलते तस्वीर नहीं लग सकती है। वैसे भी, इस तरह का कोई आदेश नहीं आया है।


मदरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने का वैसे तो कोई आदेश नहीं आया है, फिर भी प्रधानमंत्री की तस्वीर प्रधानाचार्य के कक्ष में लगा दी गई है।
- मौलाना मोहम्मद इसराइल, उप प्रधानाचार्य, मदरसा लुत्फिया अरबिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed