फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू छात्र नेता साजली पर घर के बाहर फायरिंग, जख्मी

एएमयू छात्र नेता साजली पर घर के बाहर फायरिंग, जख्मी

Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्र नेता साजली पर घर के बाहर फायरिंग, जख्मी
एएमयू छात्र नेता साजली पर फायरिंग, जख्मी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एएमयू के पीएचडी छात्र और पिछले वर्ष एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके अबुल फराह साजली पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। शनिवार तड़के घर के दरवाजे पर हुई इस फायरिंग में बाजू में गोली लगने से वह जख्मी हुए हैं। आनन-फानन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

सिविल लाइंस में मेडिकल कॉलेज रोड निवासी अबुल फराह साजली पुत्र डॉ. मोहम्मद अबू सालह के अनुसार वह शनिवार तड़के घर के बाहरी कमरे में सोये हुए थे। तभी तड़के करीब 5:30 बजे उनके कमरे का दरवाजा किसी ने खटखटाया। इस पर उनकी नींद खुल गई और पूछने पर कोई नहीं बोला तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला बाहर खड़े दो युवकों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


एक गोली उनके उल्टे हाथ को छूते हुए निकल गई। इस दौरान कई राउंड फायर किए गए। उन्होंने किसी तरह पास ही रखी मेज के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। फायरिंग तथा शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर स्कूटी पर सवार होकर भाग निकले। हमलावरों को भागते हुए सभी ने देखा। परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।


बर्नी को हमले के बाद मेडिकल लाया था साजली
घटना के बाद एक चर्चा ने जरूर मेडिकल कॉलेज में जन्म लिया कि शहजाद आलम बर्नी पर हमले के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने वालों में साजली शामिल था। अब यह हमला क्यों और किसने किया है, यह बड़ा सवाल है। अगर यह हमला शहजाद पर हमले की कड़ी है तो क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed