{"_id":"59c41f4b4f1c1b99688b5cf3","slug":"101506025291-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदे कैंटर और ट्रक की भिड़ंत, पांच भैंस मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से लदे कैंटर और ट्रक की भिड़ंत, पांच भैंस मरी
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: एटा और बुलंदशहर के लिए प्रस्तावित
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अकराबाद।
गुरुवार दोपहर जीटी रोड पर पशुओं से लदे कैंटर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाड़ियों के केबिन के परखचे उड़ गए। ट्रक चालक घायल होकर केबिन में फंस गया। परिचालक भी घायल हुआ। उधर कैंटर में पांच भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, वहीं मरे पशुओं को उतारा गया। हादसे से करीब दो घंटे तक जीटी रोड पर लंबा जाम लगा रहा।
जानकारी के अनुसार एटा जिले के कस्बा अलीगंज निवासी शिवकुमार पुत्र रामनिवास गुरुवार को कन्नौज जिले की तालग्राम पशु बाजार से पशुओं को लादकर अलीगढ़ जा रहे थे। वहीं ट्रक चालक वाशिद पुत्र उस्मान खां निवासी सारसौल बुलंदशहर दिल्ली से गाड़ी लेकर कानपुर जा रहे थे। गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब जीटी रोड पर गांव गोपी के निकट दोनों वाहनों में जबर्दस्त टक्कर हुई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं पुलिस ने फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला। कैंटर में 20 पशु लदे थे, जिनमें पांच भैंस की मौत हो गई। ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई गई है।