{"_id":"6019903c8ebc3e3567589048","slug":"1-40-lakh-laborers-will-get-benefit-aligarh-news-ali2552616150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 1.40 लाख मजदूरों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 1.40 लाख मजदूरों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
आम बजट में असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के लिए कुछ प्रावधान किए जा रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया है कि असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को हेल्थ यानी स्वास्थ्य, हाउसिंग यानी घर और फू ड यानी खाद्यान्न योजना का लाभ दिया जाएगा। अलीगढ़ मंडल में 1.40 लाख असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिक हैं। इन सभी को इसका लाभ मिलेगा। श्रम विभाग को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से योजना के दिशानिर्देश का इंतजार है।
पंजीकरण नहीं है तो करा लें, पुराना है तो नवीनीकरण कराएं
उप श्रम आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के उन्हीं मजदूरों को सरकारी स्कीम का लाभ मिलता है, जो विभाग में पंजीकृत हैं। वर्तमान में 31 मार्च तक निशुल्क पंजीकरण, नवीनीकरण योजना चल रही है। इसके लिए मजदूर को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कार्य करने का घोषणा पत्र और एक फ ोटो चाहिए। इसके आधार पर वह जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण, नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही एक नॉमिनी का भी आधार कार्ड चाहिए। सरकार फू ड स्कीम के तहत राशन कार्ड, हेल्थ के तहत आयुष्मान कार्ड या फि र बीमा पॉलिसी और हाउसिंग के तहत घर का लाभ देने के तैयारी में है। मंत्रालय की ओर से दिशानिर्देश आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
मंडल में 1.40 लाख श्रमिक
1-अलीगढ़ में 45 हजार
2-एटा में 35
3-हाथरस में 30
4-कासगंज में 30
नोट... आंकड़े श्रम विभाग से