फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.30 lakh from by bus and 15 thousand travel from by train

1.30 लाख यात्रियों ने बस, 15 हजार ने की ट्रेन की यात्रा

Sun, 28 Mar 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh from by bus and 15 thousand travel from by train
होली पर घर जाने को लेकर गांधी पार्क बस अड्डे पर उमड़ी भीड़ । सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की उड़ी धज्ज? - फोटो : CITY OFFICE
परिवार के साथ होली मनाने के लिए शनिवार को लोग रेल और बसों से अपने-अपने शहरों की ओर रवाना हुए। देर रात तक करीब 1.30 लाख लोगों ने रोडवेज बसों के जरिये विभिन्न शहरों के लिए यात्रा की। वहीं, करीब 15 हजार यात्री ट्रेनों से रवाना हुए।
विज्ञापन

शहर के गांधी पार्क, सारसौल, मसूदाबाद सहित देहात के अतरौली, खैर बस अड्डे से देर रात तक यात्रियों ने बरेली, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ के मार्ग पर जाने वाली बसों में सवार होकर करीब 1.30 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इधर, देर रात तक दिल्ली, नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, बरेली की ओर से भारी संख्या में यात्री अलीगढ़ आए। रोडवेज बस अड्डे यात्रियों की भीड़ से खचाखच भर गए।
विज्ञापन

इधर, रेलवे स्टेशन पर भी ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों से करीब 12 हजार यात्री अलीगढ़ आए और यहां से करीब 15 हजार यात्रियों ने अलीगढ़ से विभिन्न शहरों में जाने के लिए ट्रेनों की सवारी की। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि शुक्रवार को यात्रियों की संख्या करीब 92 हजार रही थी। वहीं, शनिवार को इसमें इजाफा हुआ और 1.30 लाख के करीब संख्या पहुंची। हर मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed