फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.05 crore saplings will be planted in Aligarh division

अलीगढ़ मंडल में रोपे जाएंगे 1.05 करोड़ पौधे

Wed, 30 Jun 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
1.05 crore saplings will be planted in Aligarh division
एक जुलाई से शुरू हो रहा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम इस बार खास होगा। अलीगढ़ मंडल में 1.05 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसी के साथ स्मृति वन, भाईचारा पौधरोपण, महिला व जन प्रतिनिधि पौधरोपण, औषधीय पौधरोपण, हेरिटेज, विशिष्ट पौधरोपण जैसे कार्यक्रम कर आम जनमानस को कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वन कंसर्वेटर अदिति शर्मा ने बताया कि मंडल के चारो जनपदों को पौध रोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। अलीगढ़ में 36.62 लाख, एटा में 23.69 लाख, हाथरस में 21.83 लाख एवं कासगंज में 23.62 लाख पौधे लगाए जाएंगे। मंडल के चारो जनपदों में वन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा वृहद वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खोद लिए गए हैं। वन विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा विभागीय वेबसाइट पर अन्य विभागों को आपूर्ति पौधे की प्रजाति, पौधशाला आदि का नाम ऑनलाइन कर दिया गया है। शीघ्र ही 22 विभागों द्वारा पौधशालाओं से पौध उठान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल में वृहद वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य से कहीं अधिक पौध उपलब्ध है। जनपद अलीगढ़ की 13 पौधशालाओं में 44.19 लाख, एटा की 10 पौधशालाओं में 33.36 लाख, हाथरस की 12 पौधशालाओं में 30.26 लाख एवं जनपद कासगंज की 16 पौधशालाओं में 34.17 लाख पौधों समेत मंडल की 51 पौधशालाओं में कुल 141.98 लाख पौधे उपलब्ध हैं। वृहद वृक्षारोपण में 20 प्रतिशत फलदार पौधे रोपित किये जाने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारियों को दिये गये हैं।
विज्ञापन

ये पौधे लगाए जाएंगे
जामुन, अनार, आंवला, आम, नींबू, अमरूद, शहतूत, पपीता समेत सहजन, नीम, बालमखीरा, अमलतास, हरश्रंगार, अर्जुन आदि।
विशेष कार्यक्रम
स्मृति वन
अलीगढ़। मंडल के सभी ग्रामों में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा एक स्मृति वाटिका की स्थापना कराई जाएगी। स्मृति वाटिका में कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर या कोविड से पीड़ित हुए परिवार अपने परिजनों की याद में पौधरोपण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाईचारा पौधरोपण
अलीगढ़। जनपद से लगी हुई हरियाणा पलवल की सीमा पर खैर तहसील के अन्तर्गत उटवारा चारागाह 06 हेक्टेयर सीमा में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश वन विभाग भाईचारा वृक्षारोपण स्थल की स्थापना की गयी है।
महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण
अलीगढ़। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनपद में महिलाओं को एकत्रित कर वृक्षारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों समेत मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
औषधीय वाटिका
अलीगढ़। प्रत्येक जनपद में औषधीय वाटिका तैयार कर उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पौधे रोपित किये जाएंगे। प्रत्येक पौधे पर पौधे का नाम एवं वानस्पतिक नाम भी अंकित किया जाएगा।
हैरिटेज पौधरोपण
अलीगढ़। सभी जनपदों में पीपल, बरगद, पिलखन के वृक्ष हैरिटेज वृक्षों के रूप में चिन्हित किये गये हैं। वन विभाग द्वारा अधिकांश विभागीय पौधरोपण स्थलों में 02-05 पौधे रोपित किये जाएंगे।

विशिष्ट पौधरोपण
अलीगढ़। विशिष्ट पौधरोपण के तहत भू-माफियाओं से अतिक्रमण मुक्त भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें अलीगढ़ जनपद में 72 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मंजूपुर वन ब्लॉक, मुकन्दपुर वन चेतना केन्द्र पर जड़ी-बूटी वाटिका, अपर गंग नहर कासिमपुर मार्ग पर स्मृति वाटिका एवं औषधीय वाटिका में कासिमपुर प्लांट के सहयोग से 17500 पौधों का रोपण जापानी तकनीक द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद एटा में 25.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गणेशपुर ग्राम में और जनपद हाथरस के धुलैई में 05 हेक्टेयर भूमि पर विशिष्ट पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed