फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zonian Stallions and Titan won their respective matches

Agra News: जोनियन स्टैलियंस और टाइटन ने जीते अपने-अपने मैच

Fri, 31 Oct 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Zonian Stallions and Titan won their respective matches
सेंट जोंस कॉलेज
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व छात्रों के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जोनियन स्टैलियंस और जोनियन टाइटन ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले मैच में जोनियन पायनियर के कप्तान अजय कदम ने टॉस जीता। जोनियन स्टैलियंस ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए। फैजल रहीस ने 44, गोपाल दीक्षित ने 30 रनों का योगदान दिया। पायनियर के डॉ. पराग गौतम ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। नरेंद्र रमानी और मुकेश असवानी को 1-1 विकेट मिला।
जवाब में पायनियर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। प्रणय छिब्बर ने 49 रन बनाए। स्टैलियंस के गोपाल दीक्षित, योगेश कुमार, स्वप्निल सिंह, आकाश ने 1-1 विकेट झटके। फैजल रहीस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जोनियन ग्लैडिएटर के कप्तान सुमित बिभव ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। अमित शर्मा ने 43 रन बनाए। जोनियन टाइटन के अतिन मित्तल ने 3 व अनमोल असीजा, धर्मेंद्र सिंह और नवीन ने 2-2 विकेट लिए। टाइटन ने 14.1 ओवर में मात्र 2 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुल खेत्रपाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद पर 63 रन बनाए। ग्लेडिएटर के राहुल सिंह को दोनों विकेट मिले। मुकुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग शुभम सिंह और मानवेंद्र चौधरी ने की।

आज इनके मध्य होंगे मैच
शुक्रवार को पहला मैच पायनियर और टाइटन व दूसरा ग्लैडिएटर और स्टैलियंस के मध्य खेला जाएगा। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन प्रो. संजय जैन ने किया। इस अवसर पर प्रो. विन्नी जैन, प्रो. डीएस शर्मा, प्रो. मनुकांत शास्त्री, प्रो. राजीव फिलिप, विवेक अग्रवाल, प्रो. संजीव शर्मा, मंजुल गर्ग, डॉ. रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed