फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ziyarat Express to Run on Diverted Route on October 14, Agra’s Eidgah Halt Time Unchanged

यात्रीगण ध्यान दें: 14 अक्तूबर को बदले रास्ते से चलेगी जियारत एक्सप्रेस, ईदगाह स्टेशन इतने बजे पहुंचेगी

Wed, 09 Sep 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 09:52 AM IST
सार

सवाई माधोपुर के पास पुल पर काम के चलते 14 अक्तूबर को जियारत एक्सप्रेस बदले मार्ग से ईदगाह-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर अजमेर जाएगी। ईदगाह स्टेशन पर सुबह 7:35 बजे पहुंचने और 7:40 बजे रवाना होने का समय नहीं बदलेगा, लेकिन तीन स्टेशनों का ठहराव रद्द रहेगा।
 

विज्ञापन
Ziyarat Express to Run on Diverted Route on October 14, Agra’s Eidgah Halt Time Unchanged
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 सवाई माधोपुर के पास पुल पर काम चलते 14 अक्तूबर को राजेंद्र नगर-अजमेर जियारत एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी। ट्रेन ईदगाह-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर अजमेर जाएगी। सवाई माधोपुर, बनस्थली निवाई और दुर्गापुरा में इसका ठहराव नहीं होगा। बांदीकुई और दौसा में नया ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन का आगरा में ठहराव ईदगाह स्टेशन पर है। मौजूदा समय-सारिणी के अनुसार 12395 जियारत एक्सप्रेस सुबह 7:35 बजे ईदगाह पहुंचती है और 7:40 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन


14 अक्तूबर को आगरा में इस ठहराव के समय में बदलाव नहीं है। आगरा से सवाई माधोपुर और बनस्थली निवाई जाने वाले यात्रियों को इस दिन यह ट्रेन नहीं मिलेगी। जयपुर जाने वालों के लिए ट्रेन बदले रास्ते से चलेगी, इसलिए सफर से पहले समय और मार्ग की जानकारी जरूर देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed