फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zika virus news Monitoring of people coming from Kanpur in Agra

जीका वायरस का खतरा: आगरा में कानपुर से आने वाले लोगों की निगरानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

कोरोना वायरस के बाद अब जीका वायरस का खतरा मंडराने लगा है। कानपुर मरीज मिलने के बाद वहां से आगरा आने वाले लोगों की निगरानी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

विज्ञापन
Zika virus news Monitoring of people coming from Kanpur in Agra
जीका वायरस (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

ताजनगरी में कानपुर से आने वाले लोगों से जीका वायरस का खतरा अधिक है। ऐसे में यहां से यात्रा करने वाले लोगों पर विशेष निगरानी की जा रही है। निजी चिकित्सकों को भी ऐसे मरीजों की जानकारी पर सूचना देने को कहा है। बाहर से यात्रा कर लौटने वाले लोगों को बुखार आने पर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के निर्देश हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कानपुर में जीका वायरस के कई मरीज मिल चुके हैं। इसके संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी। खासकर कानपुर से आए लोग जिनको बुखार-खांसी है तो वह हेल्प लाइन नंबर (0562-2600412, 2600508 और 9458569043) पर जानकारी दें। 
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि कानपुर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद संदिग्ध होने पर नमूने की जांच कराई जाएगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि निजी चिकित्सकों को भी कानपुर से यात्रा करके आए मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से कोरोना का नया मरीज नहीं 
कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब ताजनगरी में स्थिति नियंत्रण में है। नवंबर माह में पिछले 10 दिन से कोरोना का नया केस नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में 5469 सैंपल में कोई नया मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed