फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   zero visibility due to dense fog in agra

Weather: सर्दी का सितम बरकरार, घने कोहरे की आगोश में ब्रज, गलन से हाथ-पैर सुन्न

Mon, 20 Jan 2020 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
zero visibility due to dense fog in agra
सोमवार को छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सर्दी का सितम बरकरार है। सोमवार की सुबह घने कोहरे ने समूचे ब्रज को अपनी आगोश में ले लिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे और नेशनल हाइवे पर इतना घना कोहरा रहा कि 10 फीट आगे का दिखाई नहीं दे रहा था। 
विज्ञापन


दृश्यता शून्य होने के कारण हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर वाहन रेंगते रहे। वहीं गलन के कारण लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ गए। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं आगरा में ताजमहल समेत अन्य स्मारकों पर पर्यटकों ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

 
गुनगुनी धूप से रविवार को दिन में हाड़ कंपाने वाली ठंड से फौरी राहत ही मिल सकी थी। दोपहर करीब 12 बजे धूप खिलने के बाद बाजारों और स्मारकों में भी अच्छी चहल पहल दिखाई दी, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी सर्दी सताने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई। वहीं सर्द हवाएं चलने से गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन गलन भरी सर्दी रहेगी। देर रात और सुबह कोहरा छाएगा। 23 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा। 

ट्रेनों हुई लेट

कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा रही है। रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस 2.20 घंटे की देरी से पहुंची। डाउन की दस ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। दिल्ली की ओर से गतिमान एक्सप्रेस 20 मिनट, ताज एक्सप्रेस 1.10 घंटे की देरी से आईं। 

मुंबई राजधानी एक घंटे, महाकौशल सवा दो घंटे, पंजाब मेल, कर्नाटका एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा कैंट स्टेशन से 32 यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल करवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed