फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yuva sansad compition

राज्य स्तर पर मिला दूसरा स्थान

Wed, 06 Jan 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
yuva sansad compition
युवा संसद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वाला छात्र विनय कुमार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कुरावली तहसील क्षेत्र के गांव बेलाहार के विनय कुमार ने ऑनलाइन राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। एक से तीन जनवरी तक हुई प्रतियोगिता में 140 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
विज्ञापन

बेलाहार निवासी विनय कुमार ने जिला युवा संसद में प्रतिभाग करके प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने के बाद विनय दिल्ली के संसद भवन में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विनय वर्तमान में उत्तराखंड के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ ही दृढ़ इच्छाशक्ति से जिंदगी में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। विनय की इस उपलब्धि पर राज्य निदेशक नंदकुमार सिंह, पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र सोनाली नेगी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed