फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yuva Diwas

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Tue, 12 Jan 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Yuva Diwas
मैनपुरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती जिलेभर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कॉलेजों और विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। गोष्ठियों में वक्ताओं ने उनके सिद्धातों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी में उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोऑर्डिनेटर अलका दुबे ने स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता भी हुई। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने कार्यक्रम अधिकारी प्रीती कुमारी की देखरेख में जयंती मनाई।
विज्ञापन

सेंट मेरीज स्कूल आश्रम रोड मैनपुरी में जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई गई। लघुनाटक, भाषण आदि कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्या मनोरमा देवी उपस्थित रहीं। लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के निदेशक शशांक गुप्ता ने विचार प्रकट किए। आरसी महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव और गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या शोभा मिश्रा की देखरेख में कार्यक्रम हुए।। पावर हाउस रोड स्थित संत विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक बीके सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका कॉलेज में हुई गोष्ठी
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रमुख आशुतोष गुप्ता, प्रधानाचार्या सुमन यादव आदि मौजूद रहे।
लक्ष्य बनाकर करें कार्य तो निश्चित होगा पूरा- सीओ
मैनपुरी। क्षेत्राधिकारी अभय नरायण सिंह ने शहर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सीआरबी स्कूल में बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बनाकर पूरे मनोयोग से जब परिश्रम किया जाता है तो दुनिया का कोई भी ऐसा कार्य नहीं जिसे पूरा ना किया जा सके। डॉ. किरन सौजिया स्कूल में निदेशक डॉ. अशोक यादव, सीआरबी स्कूल में प्रबंधक प्रेम मित्र लूथरा, महेंद्र गेरा, सिंधु अरोरा और प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्रा ने माल्यार्पण किया। सीओ सिटी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
ऑनलाइन दिखाया प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
मैनपुरी। विकास भवन में युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए यूथ फेस्टीवल कार्यक्रम के शुभारंभ को लाइव दिखाया गया। इसमें पीआरडी जवान और युवक मंगलदल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, अशोकवीर सिंह, ब्लॉक कमांडर श्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ग्रामीण अंचल में भी मनाई जयंती
करहल/घिरोर/बेवर/ भोगांव। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को ग्रामीण अंचल में भी मनाई गई। करहल के यूनिक इंस्टीट्यूट में समाजसेवी विवेक पांडेय ने युवाओं को स्वामीजी के बताए मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। शिक्षक अंकित यादव, रोहित यादव, उज्ज्वल कुमार, अभय, शिवम, अमन, रमन आदि मौजूद रहे। घिरोर में छात्र अजय मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने की अपील की। बेवर की ग्राम पंचायत मुड़ई में समाजवादी युवजन सभा के अनिल कुमार, नितिन यादव, शिवम सक्सेना, विनय कुमार, सुमित कुमार जाटव, जमादार सिंह आदि ने जयंती मनाई। भोगांव में बस स्टैंड चौराहे पर कार्यक्रम का हुआ। डॉ. आलोक सिंह शाक्य, मनोज यादव, रिषी यादव, इमरान जावेद खान, रोहित यादव, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed