{"_id":"691dfdd64bc7009b59042380","slug":"youths-returning-after-giving-interview-were-beaten-up-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंटरव्यू देकर लौट रहे युवकों को पीटा...बाइक और रुपये छीने, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंटरव्यू देकर लौट रहे युवकों को पीटा...बाइक और रुपये छीने, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 19 Nov 2025 10:59 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:59 PM IST
सार
युवक कैंट स्टेशन पर पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक लेकर घर लौट रहे थे। अटल चौक पर पीछे से आकर उन्हें चार लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंटरव्यू देकर लौट रहे दो युवकों को सदर थाना क्षेत्र में अटल चौक पर कुछ लोगों ने पीट दिया। उनकी बाइक और रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कहरई निवासी उदय रावत और अनिकेत भदौरिया नोएडा से एक कंपनी में इंटरव्यू देकर आगरा कैंट आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कैंट पर पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक लेकर घर लौट रहे थे। अटल चौक पर पीछे से आकर उन्हें चार लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने लगे।
बाइक और रुपये छीन लिए। किसी तरह छूटकर वो जीआरपी थाने पहुंचे। जीआरपी पुलिस पार्किंग से फिरोजाबाद के गांव बरौली खुर्द निवासी अजय को थाने ले आई। अन्य तीन आरोपी नहीं मिले। उनकी बाइक वापस कराई। इसके बाद थाना सदर में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।