{"_id":"5bc3686ebdec226956571856","slug":"youths-food-distribute-to-poor-people-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की सड़कों पर कोई न सोए भूखा, इसलिए इन युवाओं ने छेड़ी ये मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की सड़कों पर कोई न सोए भूखा, इसलिए इन युवाओं ने छेड़ी ये मुहिम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
भोजन वितरित करते मथुरा के युवा
- फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा की सड़कों पर बेसहारा लोग रात को कहीं भूखे न सो जाएं, इसके लिए शहर के तीन युवाओं ने अपने सहयोगियों के साथ रोटी बांटने का काम शुरू कर दिया है। ये तीनों रोजाना सैकड़ों भूखे लोगों को भोजन कराते हैं।
तीनों ग्रुप करीब एक हजार लोगों को प्रतिदिन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर भूखे लोगों को भोजन करा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा तथा झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले गरीबों को भोजन की तलाश में देखा जा सकता है।
ऐसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था पिछले एक साल से मथुरा शहरी क्षेत्र में रोटी बैंक, अन्नपूर्णा और श्रीराधारानी रोटी कपड़ा बैंक द्वारा की जा रही है। रोटी बैंक चला रहे इंजीनियर योगेश शर्मा ने 150 सहयोगियों के साथ यह मुहिम छेड़ी है।

मुहिम से जुड़े सैकड़ों लोग
यह ग्रुप सहयोग के तौर पर रोटियां एकत्रित कर उन्हें बेसहारा लोगों तक पहुंचाता है। जंक्शन रेलवे स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन, कृष्णानगर इसके वितरण केंद्र होते हैं। अन्नपूर्णा का नेतृत्व कर रहे राहुल अग्रवाल 160 लोगों के साथ होलीगेट, भूतेश्वर, कैंट काली मंदिर पर भोजन वितरित करते हैं।
श्रीराधारानी रोटी कपड़ा बैंक का नेतृत्व कर रहे संजय पंडित 80 लोगों के सहयोग से झुग्गी-झोंपड़ियों में भोजन वितरित करा रहे हैं। पुराने कपड़ों को भी यह लोग गरीबों तक पहुंचाते हैं। युवाओं के इन तीनों ही ग्रुपों की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य इस पवित्र भूमि पर कोई भूखा न रहे।