फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youths food distribute to poor people in mathura

मथुरा की सड़कों पर कोई न सोए भूखा, इसलिए इन युवाओं ने छेड़ी ये मुहिम

Sun, 14 Oct 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 14 Oct 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
youths food distribute to poor people in mathura
भोजन वितरित करते मथुरा के युवा - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा की सड़कों पर बेसहारा लोग रात को कहीं भूखे न सो जाएं, इसके लिए शहर के तीन युवाओं ने अपने सहयोगियों के साथ रोटी बांटने का काम शुरू कर दिया है। ये तीनों रोजाना सैकड़ों भूखे लोगों को भोजन कराते हैं।    
विज्ञापन


तीनों ग्रुप करीब एक हजार लोगों को प्रतिदिन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर भूखे लोगों को भोजन करा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा तथा झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले गरीबों को भोजन की तलाश में देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


ऐसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था पिछले एक साल से मथुरा शहरी क्षेत्र में रोटी बैंक, अन्नपूर्णा और श्रीराधारानी रोटी कपड़ा बैंक द्वारा की जा रही है। रोटी बैंक चला रहे इंजीनियर योगेश शर्मा ने 150 सहयोगियों के साथ यह मुहिम छेड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहिम से जुड़े सैकड़ों लोग

यह ग्रुप सहयोग के तौर पर रोटियां एकत्रित कर उन्हें बेसहारा लोगों तक पहुंचाता है। जंक्शन रेलवे स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन, कृष्णानगर इसके वितरण केंद्र होते हैं। अन्नपूर्णा का नेतृत्व कर रहे राहुल अग्रवाल 160 लोगों के साथ होलीगेट, भूतेश्वर, कैंट काली मंदिर पर भोजन वितरित करते हैं। 

श्रीराधारानी रोटी कपड़ा बैंक का नेतृत्व कर रहे संजय पंडित 80 लोगों के सहयोग से झुग्गी-झोंपड़ियों में भोजन वितरित करा रहे हैं। पुराने कपड़ों को भी यह लोग गरीबों तक पहुंचाते हैं। युवाओं के इन तीनों ही ग्रुपों की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य इस पवित्र भूमि पर कोई भूखा न रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed