{"_id":"64d79166cb6c374b810fc275","slug":"youth-who-was-taking-bath-in-yamuna-with-friend-in-agra-drowned-after-going-deep-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोस्त के साथ यमुना में नहा रहा होटल व्यवसायी का बेटा डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोस्त के साथ यमुना में नहा रहा होटल व्यवसायी का बेटा डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
Sat, 12 Aug 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:34 PM IST
सार
आगरा में दोस्त के साथ यमुना में नहा रहा होटल व्यवसायी का बेटा गहराई में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आगरा के बटेश्वर में यमुना का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह यमुना स्नान करते समय होटल व्यवसायी राजेश गायत्री का बेटा दुष्यंत (28) नदी में डूब गया। वह अपने दोस्त के साथ बटेश्वर में स्नान और दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हादसा बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर के घाट पर हुआ। यहां आगरा के फतेहाबाद रोड पर राजेश गायत्री का होटल रतनदीप है। उनका बेटा दुष्यंत सदर क्षेत्र के रहने वाले अपने दोस्त रौनक तनुजा के साथ शनिवार की सुबह बटेश्वर में स्नान और दर्शन-पूजन के लिए कार से पहुंचे थे। राजेश्वर घाट पर स्नान करते समय सुबह छह बजे दुष्यंत यमुना के गहरे पानी में डूब गये।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: बंदर के हिलाने से धराशायी हो गया नगर निगम का दिशा सूचक बोर्ड, स्कूल बस के ऊपर गिरा; चीख पड़े लोग
विज्ञापन
इस पर रौनक तनुजा ने चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार पर कूदे गोताखोर दुष्यंत को नदी के तेज बहाव में पकड़ नहीं पाए। हादसे की जानकारी पर परिजन भी बटेश्वर पहुंच गए। बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। हालांकि अभी कुछ पता नहीं चल सका है।