फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth went to bathe in Yamuna with friends in Agra drowned due to strong flow

Agra News: लोगों की आंखों के सामने यमुना में डूब गया युवक, उफान देख बचाने की ना जुटा सके हिम्मत

Tue, 18 Jul 2023 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 09:37 PM IST
सार

Agra News: दोस्तों के साथ यमुना नहाने गया युवक लोगों की आंखों के सामने डूब गया। उफान देखकर कोई उसे बचाने की हिम्मत ना जुटा सका। 

विज्ञापन
Youth went to bathe in Yamuna with friends in Agra drowned due to strong flow
Agra News: यमुना में उफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में उफान ले रही यमुना में भी लोग जान जोखिम में डालकर नहाने पहुंच रहे हैं। एत्माद्दौला के कबीर घाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे युवक को गहरे पानी में डूबता देखने के बाद भी वहां मौजूद लोगों की बचाने की हिम्मत नहीं हुई। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला।

विज्ञापन


एत्माद्दौला स्थित श्याम नगर, नरायच निवासी अमित कुमार (21) पुत्र हरनाम सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर करीब दो बजे यमुना किनारे जाने की बात कहकर गया था। पुलिस के अनुसार युवक के साथ गए दोस्तों ने बताया कि घाट के किनारे बैठे थे। तभी अमित कपड़े उतारकर यमुना में नहाने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: पहले बड़ी फिर 10 साल की बेटी संग किया गंदा काम, कोर्ट ने 26 दिन में सुनाई सजा, मां का कदम बना नजीर
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने उसे रोका मगर वह तेजी से आगे बढ़ा और गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देखकर किसी की हिम्मत नदी में उतरने की नहीं हुई। साथियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर गोताखोर काफी देर तक नहीं पहुंचे। इसके बाद अन्य गोताखोरों की मदद से तलाश की गई। शाम करीब पांच बजे शव निकाला जा सका। उधर, हादसे के बाद परिवार के लोगों की रो रोकर हालत खराब है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

यमुनापार के घाटों पर नहीं हुई बैरिकेडिंग

कबीर घाट पर यमुना में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों का कहना यमुनापार के किसी घाट पर बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इस कारण यहां लोग पहुंचकर स्नान कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इन घाटों पर भी बैरिकेडिंग करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed