फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth was murdered body was thrown in bushes

Agra: दिनदहाड़े हत्या...झाड़ियों में मिली लाश, सिर से बह रहा था खून; दृश्य देखकर लोगों की निकल गई चीख

Tue, 25 Feb 2025 12:19 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:19 AM IST
सार

युवक जूता फैक्टरी में काम करता था। अपने भाई के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। रात को वहां से कब निकला, इसकी परिजनों को भी पता नहीं लगा।
 

विज्ञापन
youth was murdered body was thrown in bushes
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में हाईवे के पास गोपालपुरा में सोमवार की सुबह जूता कारीगर बबलू (27) का शव झाड़ियों में मिला। उसके सिर के पीछे चोट का निशान था और खून बह रहा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि गोपालपुरा में शव मिलने की सूचना पर एसीपी सदर विनायक भोसले फोर्स के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक के हाथ पर बबलू लिखा था। दोपहर बाद शव की पहचान हुई। बबलू काजीपाड़ा का निवासी था।
विज्ञापन


बबलू के भाई वीरेंद्र सिंह नगला जस्सा में रहते हैं। रविवार को उनके घर एक कार्यक्रम था। बबलू उसी में शामिल होने गया था। रात को वहां से कब निकला, किसी को पता नहीं। पुलिस को परिजन ने बताया कि बबलू जूता फैक्टरी में काम करता था। शव झाड़ियों में मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर हादसा होता तो शव झाड़ियों में नहीं मिलता। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है। एसीपी सदर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है। हत्या दिन में ही की गई, सिर से खून बहता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed