{"_id":"63045e4cf9e0564f4218a832","slug":"youth-was-beaten-to-death-in-shikohabad-dead-body-lying-in-street-all-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शिकोहाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रात भर गली में पड़ी रही लाश, पुलिस को किसी ने भी नहीं दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शिकोहाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रात भर गली में पड़ी रही लाश, पुलिस को किसी ने भी नहीं दी सूचना
Tue, 23 Aug 2022 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:27 AM IST
सार
शिकोहाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी रात लाश गली में पड़ी रही, लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी अपने घर में बंद हो गए। रात भर युवक का शव गली में पड़ा रहा, लेकिन किसी ने भी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर चार युवतियों सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी नाबालिग है। हत्या का कारण युवक द्वारा युवतियों पर फब्तियां कसना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने युवती पर किया था कमेंट
शहर के एक मोहल्ला निवासी रामगोपाल (45) पुत्र तुकमान सिंह बघेल मोहल्ले की युवतियों पर आए दिन फब्तियां कसता रहता था। पूरा मोहल्ला उसके खिलाफ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात साढ़े नौ बजे के करीब रामगोपाल गली में चारपाई डाल कर लेटा था। तभी एक युवती वहां से निकली तो रामगोपाल ने फब्तियां कस दीं। विरोध करने पर रामगोपाल से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद युवती अपनी तीन अन्य बहनों और तीन चचेरे भाइयों के साथ पहुंची और रामगोपाल की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा
युवक जान बचाकर भागा लेकिन हमलावरों घर से लगभग 50 मीटर दूर जाकर उसे जमीन पर गिराकर डंडों से बेरहमी से पीटा। इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह सीओ कमलेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों के घर में मौजूद लोगों को थाने ले आई। एसपी ग्रामीण ने हत्यारोपियों से पूछताछ की। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ हमला करना और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन