फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth suffering from fever and jaundice died

Agra News: बुखार और पीलिया से पीड़ित युवक की मौत

Sun, 02 Jul 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth suffering from fever and jaundice died

विज्ञापन


बुखार और पीलिया से पीड़ित युवक की मौत

- जिला अस्पताल में छह मरीज गंभीर हालत में कराए गए भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही हृदय संंबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे बुखार और पीलिया से ग्रसित एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में छह अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। इमरजेंसी की ओपीडी में 33 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं बुखार, डायरिया और पीलिया जैसी बीमारी ग्रसित छह मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कोसमा निवासी बलवीर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। डॉक्टरों ने उसे पीलिया की शिकायत बताई। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर और झाड़ फूंक वाले उपचार कराते रहे। इससे विपिन की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


रविवार की सुबह परिजन हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में विपिन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉ. अनुज कुमार का कहना था कि यदि मरीज को समय से उपचार के लिए लाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed