फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth showed skills in competitions, Ankur stood first in song

Agra News: प्रतियोगिताओं में दिखाया युवाओं ने कौशल, गीत में अंकुर रहे प्रथम

Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth showed skills in competitions, Ankur stood first in song
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जनपदीय संस्कृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता गीत, वाचन और सामान्य ज्ञान तीन वर्गों में आयोजित हुई।
विज्ञापन

गीत में एकरसानंद कॉलेज के छात्र अंकुर द्ववेदी ने प्रथम स्थान पाया। वहीं संस्कृत वाचन में अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर की जया पाठक ने और सामान्य ज्ञान में श्री एकरसानंद कॉलेज के कार्तिकेय मिश्रा प्रथम रहे। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ भाषा विभा की ओर से शहर के श्री एकरसानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में जनपदीय संस्कृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में एकरसानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के अंकुर द्विवेदी प्रथम, सैनिक स्कूल की भव्या द्वितीय और एकरसानंद की ही अक्षय चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर की जया पाठक ने प्रथम, एसबीआरएल एकेडमी की अनन्या ने द्वितीय और एसबीआरएल एकेडमी के ही यशराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री एकरसानंद माध्यमिक विद्यालय के कार्तिकेय मिश्रा प्रथम, सैनिक स्कूल के प्रशांत चौधरी द्वितीय और एकरसानंद के हर्ष शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. रामबदन पांडेय, जय सिह, श्याम मोहन मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने की। मुख्य अतिथि डीआईओएस सतीश कुमार, विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल रहे। संचालन डाॅ. अभिषेक कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य नीरज बाबू दुबे ने किया। इस अवसर पर आचार्य श्यामजी दीक्षित, कृष्ण दत्त मिश्रा, निहारिका पचौरी, डॉ. काव्यांशी मिश्रा, डाॅ. अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed