{"_id":"691745db1d2d84cba1084a03","slug":"youth-sends-objectionable-video-to-bride-to-be-s-fianc-claims-to-be-her-husband-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो, खुद को बताया युवती का पति...पड़ोसी युवक की करतूत सुन पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो, खुद को बताया युवती का पति...पड़ोसी युवक की करतूत सुन पुलिस भी हैरान
Fri, 14 Nov 2025 08:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:39 PM IST
सार
आगरा में एक युवती के पीछे पड़ोसी युवक इस कदर पड़ गया कि उसके मंगतेर को अश्लील वीडियो भेज दिए। इतना ही नहीं खुद को उसका पति बताते हुए धमकी देने लगा। युवती के पिता ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र की एक युवती की शादी तय हो जाने पर पड़ोसी युवक ने उसके मंगेतर को युवती की आपत्तिजनक वीडियो भेजी। साथ ही खुद को युवती का पति बताया। युवती के पिता ने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उनकी पिटाई की गई। पिता ने केस दर्ज कराया है।
दर्ज केस के मुताबिक, पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को मोहल्ले का अमर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। बेटी के फोन पर गंदे मैसेज भेजता है। धमकी देकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए हैं। अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है।
वीडियो को बेटी की शादी तय होने के बाद मंगेतर के मोबाइल पर भेज दिया है। बेटी के मंगेतर को फोन कर धमका रहा है कि अगर तूने शादी की तो युवती के चेहरे पर तेजाब डाल देगा। वह उसका पति है। पिता का कहना है कि वह अमर के परिजन के पास शिकायत करने गए तो अमर के साथ उसके परिजन लक्ष्मीनारायण और रवि दो महिलाओं के साथ घर चले आए। पिटाई की। बेटी से भी अभद्रता की। एसीपी इमरान अहमद का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।