फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Reaction On Budget 2020 in Center For Ambition

Budget 2020: युवा बोले इतने से नहीं बनने वाली बात, शिक्षा को गर्त में ले जाएगा ब्रजकोर्स

Sun, 02 Feb 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth Reaction On Budget 2020 in Center For Ambition
बजट को लेकर सेंटर फॉर एंबीशन पर पहुंचे युवाओं ने चर्चा की - फोटो : अमर उजाला
बजट को लेकर शहर के सेंटर फॉर एंबीशन पर पहुंचे युवाओं ने चर्चा की। चर्चा के दौरान युवाओं का कहना था कि बजट में युवाओं के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। ब्रजकोर्स को बढ़ावा दिया गया है जो शिक्षा को गर्त की तरफ ले जाएगा। घर बैठे कैसे बेहतर शिक्षा पाई जा सकती है।
विज्ञापन


सरकारी नौकारियों की तरफ कोई ध्यान न दिए जाने की बात को भी युवाओं ने परेशानी भरा बताया। युवा बोले कि जिले में रोजगार के साधन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कोई फैक्टरी आदि खोली जाती जिससे कि रोजगार के साधन मिल सकते।
विज्ञापन


यहां चर्चा के दौरान सेंटर संचालक नीलेश यादव, कुलदीप कुमार, रिंकी यादव, सपना कुमारी, नीरज कुमारी, नेहा कुमारी, राजकुमार, रीतेश कुमार, हरवीर सिंह, सुदामा सिंह, राजकिशोरी, पल्लवी आदि युवक व युवतियां मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में रोजगार के साधनों का ख्याल रखा गया है। इसके लिए वित्तमंत्री बधाई की पात्र हैं, लेकिन यह व्यवस्था  अधिक कारगर नहीं है। यदि रोजगार मिलेगा तो बेरोजगारी दूर होगी। सरकार को इस  तरफ भी धयान देना चाहिए था। साक्षी यादव 

बजट में युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा तो हुआ है। योजना भी बनी है, लेकिन योजना को कब तक लागू किया जाए इस पर जोर देने की जरूरत है। कई भर्तियां लंबित चल रही हैं। समय से नियुक्ति कराने पर सरकार को जोर देना चाहिए। नेहा कुमारी 

महिला वित्तमंत्री ने महिला बेरोजगारों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की है। यदि महिलाओं बेरोजगारों के लिए अलग से रोजगार की व्यवस्था होती तो बेहतर रहता। फिर भी जो व्यवस्था की गई है उसे शीघ्र लागू किया जाए। सौरभ कुमार 

युवाओं को रोजगार के लिए सरकार ने बजट में जो व्यवस्था की है, वह सराहनीय है। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले इससे अच्छी बात क्या है। सरकार निश्चित ही योजनाओं को शीघ्र लागू करेगी। शिवम शाक्य 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed