फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Protest Against Agnipath Recruitment Scheme In Shikohabad

Agnipath Yojana Protest: शिकोहाबाद में सड़क पर उतरे युवा, जुलूस निकालते ही पुलिस ने खदेड़ा, मच गई भगदड़

Thu, 16 Jun 2022 07:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

केंद्र सरकार की सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना का विरोध तेज होता जा रहा है। इस योजना के विरोध में शिकोहाबाद के बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए। इस दौरान जुलूस निकालने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को रोका, जब युवा नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया, इससे कुछ देर तक भगदड़ मची रही।

विज्ञापन
Youth Protest Against Agnipath Recruitment Scheme In Shikohabad
जुलूस निकालते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद में युवा सड़कों पर उतर आए। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय से जुलूस निकालते हुए तहसील तिराहे पर सड़क जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस निकालने से रोका। जब युवा नहीं माने तो पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। इससे कुछ देर तक भगदड़ मची रही। इस दौरान पुलिस ने छह युवाओं को पकड़ा, हालांकि बाद में अभिभावकों को बुला कर उन्हें हिदायत देते हुए छोड़ दिया। 

विज्ञापन

लगा दिया जाम 

आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में बड़ी संख्या में नौजवान सेना भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रतिदिन ग्राउंड में आते हैं। इन्हें जब यह पता चला कि अब सेना में भर्ती प्रारंभ में चार साल के अनुबंध पर होगी। वेतन भी कम मिलेगी। इन्हीं बातों से नाराज युवाओं ने जुलूस निकाला। तहसील तिराहे पहुंचने के बाद जाम लगा दिया गया। 

विज्ञापन

जमकर की नारेबाजी 

जानकारी होते ही थाना पुलिस ने युवाओं के जुलूस को रोका। इस दौरान युवाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि सरकार की योजना अग्निपथ का कुछ युवाओं ने विरोध कर जुलूस निकाला था। जिन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। इस दौरान कोई छात्र-युवा हिरासत में नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन व आसपास तैनात रही पुलिस फोर्स

सरकार द्वारा सेना भर्ती प्रक्रिया में बदलाव को लेकर हुए जगह-जगह हो रहे विरोध को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस अलर्ट रही। रेलवे स्टेशन के अलावा रेलवे परिक्षेत्र में सारे दिन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने स्टेशन पर मौजूद व आनेजाने वाले युवकों से सघन पूछताछ भी की गई। जीआरपी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि स्टेशन आने वाले युवकों से कड़ी पूछताछ के उपरांत ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन परिक्षेत्र में युवाओं के बेवजह आगमन पर पाबंदी लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed