{"_id":"69349ab2b2f9006f110028d7","slug":"youth-play-an-important-role-in-building-a-harmonious-india-agra-news-c-364-1-ag11007-121912-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समरस भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समरस भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका
विज्ञापन
एबीवीपी का कार्यक्रम
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई ने शनिवार को बाबा साहब की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। आयोजन खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में किया गया।
एमएसएमई के जॉइंट कमिश्नर अनुज कुमार ने कहा कि भारत का युवा सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करे तो बाबा साहब के सपनों का समरस भारत बन सकता है। भारत की परंपरा कर्म आधारित वर्ण व्यवस्था की रही है, जबकि जातिवाद अंग्रेजों ने घोला। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने बाबा साहब के विचार समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। महानगर अध्यक्ष राजेश कुशवाह, मंत्री शिवांग खंडेलवाल, नितिन दुबे, डॉ. राजेश लवानिया, डॉ. अमित सिंघल, रजत जोशी, कर्मवीर बघेल, शुभम कश्यप, सुमित शर्मा, सुब्रत हरदेनिया, दीपक कश्यप, टीना बघेल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
संविधान से मिलता है आगे बढ़ने का अवसर
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कुलसचिव अजय कुमार मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, कोऑर्डिनेटर प्रो. रणवीर सिंह और प्रो. राजेश कुशवाहा सहित अधिकारियों व प्राध्यापकों ने परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. आनंद टाइटलर, अनिल श्रीवास्तव, निरंजन सिंह, संजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।