फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Page- Today is the last day for admission in high school and intermediate.

Agra News: युवा पेज-हाईस्कूल व इंटर में प्रवेश का आज अंतिम दिन

Mon, 05 Aug 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Youth Page- Today is the last day for admission in high school and intermediate.
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए हाईस्कूल व इंटर में प्रवेश के लिए सोमवार को अंतिम दिन हैं। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा होगा। यदि समय से प्रवेश नहीं लिया तो परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए परिषद से जो कार्यक्रम निर्धारित है। छात्र-छात्राएं सोमवार तक विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे। विद्यालय शुल्क के अलावा हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को 501 रुपये इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थियों को 601 रुपये जमा करना होगा। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये तथा इंटर के परीक्षार्थी 806.50 रुपये शुल्क जमा कर अपने आवेदन निर्धारित केंद्रों पर अग्रसारित करा सकेंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक आहर्ता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को नकद जमा करना होगा।
विज्ञापन

-----



ये हैं चेक लिस्ट के बिंदु

यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 में शिक्षारत छात्र छात्राओं के आवेदन कराने के लिए जो चेक लिस्ट तय की है उसमें विद्यार्थी का नाम, विद्यार्थी के माता पिता का नाम, विद्यार्थी की जन्म तिथि, विषय, फोटो प्रमुख हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। यदि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की असावधानी हो गई तो आगे चलकर विद्यार्थी को दिक्कत हो सकती है। त्रुटि के लिए कक्षाचार्य व प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विद्यालयों में प्रवेश का कार्यक्रम निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रवेश प्रक्रिया होगी। परीक्षार्थियों से प्राप्त शुल्क की पांच प्रतियां तैयार की जाएंगी। कोष पत्र की दो प्रतियां कोषागार में, एक एक प्रति डीआईओएस कार्यालय में, एक नामावली के साथ भेजी जाएगी। एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। - पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed