फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth killed by collision with overhead barrier in mathura

टेंपो की छत पर बैठना पड़ा महंगा, ओवरहेड बैरियर से टकरा कर युवक की मौत

Mon, 26 Nov 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
youth killed by collision with overhead barrier in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
मथुरा के छाता क्षेत्र में टेंपो की छत पर बैठ कर यात्रा कर रहे एक युवक की ओवरहेड बैरियर से टकरा कर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक छाता बरसाना मार्ग जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि तीन वर्ष से सेतु निगम द्वारा रेलवे फाटक पर कछुआ गति से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही हैं।   
विज्ञापन


बरसाना-छाता रेलवे फाटक पर सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए रोड के दोनों ओर ओवरहेड वैरियर लगाए गए हैं। गांव खायरा निवासी दिनेश (30) पुत्र ग्यासीराम टेंपो की छत पर बैठ गांव से छाता की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन


श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के निकट लगे ओवर हेड वैरियर से उसका सिर टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक मार्ग किया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। लोग प्रशासन से पांच लाख रुपये मुआवजा तथा एक प्लॉट मृतक के आश्रितों को दिलाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम वरुण पांडेय, सीओ जगदीश कालीरमन व एसओ शिव प्रताप भे आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सेतु निगम ने पुल के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण नहीं कराया है। आवागमन में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे घंटों परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed