{"_id":"68d0cc1cc218b75a48014255","slug":"youth-jumps-into-yamuna-after-puja-at-sitaram-ghat-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना के घाट पर की पूजा...फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, दोस्तों के छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना के घाट पर की पूजा...फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, दोस्तों के छूट गए पसीने
Mon, 22 Sep 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:40 AM IST
सार
यमुना के घाट पर दोस्तों के संग आए युवक ने पूजा की। इसके बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। ये देख दोस्तों के पसीने छूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यमुना में लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्माद्दाैला स्थित सीता राम घाट पर पूजा करने के बाद एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। दोस्त ने देखा तो शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
एटा के जलेसर स्थित गांव गुदाऊ निवासी निखिल तोमर विकलांग मां-बाप के साथ सीता नगर में 5 साल से किराए के मकान में रह रहा था। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पिता अनिल ने बताया कि पितृपक्ष खत्म होने पर बेटा निखिल सुबह करीब 8 बजे सीताराम घाट पर पूजा सामग्री यमुना में विसर्जित करने गया था। उसके साथ दोस्त हर्ष भी था। उसने यमुना में सामग्री विसर्जित करने के बाद घाट पर पूजा की। इसके बाद हर्ष और निखिल घर जाने लगे। इस बीच निखिल पीछे रह गया।
जब हर्ष ने पीछे की तरफ देखा, तब तक निखिल यमुना में छलांग लगा चुका था। उसने शोर मचाया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण निखिल तेजी से बह गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन शाम तक निखिल का कोई पता नहीं चला। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है। वह यमुना में क्यों कूदा था, इसकी जानकारी नहीं है।