फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth jumps from moving train, injured

Agra News: चलती ट्रेन से युवक ने लगाई छलांग, घायल

Fri, 01 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps from moving train, injured
कासगंज। फर्रुखाबाद से कासगंज आ रही ट्रेन संख्या 15039 में यात्रा कर रहे युवक ने अचानक मां से कहासुनी होने के बाद चलती ट्रेन से कूदकर जान देने की कोशिश की। इस हादसे में युवक की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई। जैसे ही फर्रुखाबाद से कासगंज की ओर आ रही ट्रेन जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची। तभी युवक जयप्रकाश (26) निवासी अरवल जनपद हरदोई ट्रेन से कूद गया। युवक अपने माता - पिता के साथ कायमगंज से ट्रेन में चढ़ा था और उन्हें मथुरा जाना था। युवक के छलांग लगाने के बाद ही परिजन व कोच में यात्रा कर रहे लोगों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकने के बाद परिजन व कोच में यात्रा कर रहे यात्री युवक की ओर दौड़े। युवक के सिर व शरीर पर काफी चोट थी। आरपीएफ पोस्ट की एस्कॉर्ट पार्टी के एएसआई राजकरण मिश्र मौके पर पहुंचे। तब पूरे मामले की जानकारी हुई। बताया गया कि युवक शराब के नशे में था। उसका अपनी मां संगीता से कुछ विवाद हो गया था। जिसके चलते वह गुस्से में ट्रेन से कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed