{"_id":"63dcd70932516b2c4601d999","slug":"youth-injured-after-being-shoot-in-the-leg-reached-the-police-station-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: युवक के पैर में लगी, फिर भी एक्टिवा चलाकर खुद पहुंचा थाने, पुलिस को बताई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: युवक के पैर में लगी, फिर भी एक्टिवा चलाकर खुद पहुंचा थाने, पुलिस को बताई पूरी घटना
Fri, 03 Feb 2023 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 03:12 PM IST
सार
गोली मारने की घटना के बाद पुलिस का सीमा विवाद भी सामने आया। पीड़ित पहले एत्माद्दौला थाने पहुंचा। इस पर पुलिस पहुंच गई। मगर, घटनास्थल थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी का बताया।
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के गोकुल नगर (एत्माद्दौला) में बृहस्पतिवार शाम को एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी। घायल खुद ही एक्टिवा स्कूटर से थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे 50 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद बताया गया है। पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए।
राधा नगर निवासी अर्जुन चौहान ने पुलिस को बताया कि शोभा नगर निवासी अरविंद गौतम पर उसके 50 हजार रुपये निकल रहे हैं। उसने रुपये वापस करने के लिए कहा। अरविंद कई दिन से आनाकानी कर रहा था। बृहस्पतिवार को फोन किया तो उसे रुपये लेने के लिए बुलाया गया था। वह लगभग शाम 5:30 बजे गोकुल नगर चौराहा, फाउंड्री नगर पहुंचा। एक्टिवा स्कूटर पर बैठा था, तभी पीछे से अरविंद आया। आरोप है कि अरविंद गोली मारकर पैदल भाग निकला।
गोली की आवाज सुनकर फैक्टरी में काम करने वाले लोग आ गए। मगर, आरोपी नहीं पकड़ा जा सका। अर्जुन घायल हालत में ही एक्टिवा से थाने एत्माद्दौला पहुंचा। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि लेन-देन के विवाद में गोली मारने का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एक घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
गोली मारने की घटना के बाद पुलिस का सीमा विवाद भी सामने आया। पीड़ित पहले एत्माद्दौला थाने पहुंचा। इस पर पुलिस पहुंच गई। मगर, घटनास्थल थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी का बताया। इस पर वहां की पुलिस को सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। करीब एक घंटे तक सीमा विवाद हुआ। बाद में मामला थाना एत्माद्दौला का बताया गया। तब पुलिस ने जांच की। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। हालांकि कुछ खास हासिल नहीं हुआ।